Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Lab Assistant Syllabus in Hindi 2024 PDF Download and Exam Pattern

Rajasthan Lab assistant Syllabus in Hindi 2024: नमस्कार दोस्तों BhawaniShankar.in पर आपका स्वागत है। Rajasthan Lab assistant Syllabus in Hindi 2024 और RSMSSB Lab Assistant Exam Pattern, राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) के द्वारा निर्धारित कर दिया गया है। एक अच्छी तैयारी के लिए Syllabus & Exam Pattern जानना बहुत आवश्यक है।

Rajasthan Lab Assistant Syllabus in Hindi 2024 PDF Download

क्योंकि RSMSSB Lab Assistant Syllabus में वह सभी section से संबंधित जानकारी है जो कि Exam में पूछे जाएंगे। यदि Syllabus पता होगा तो उम्मीदवार अपने Weak Subject को अच्छे से समझ सकते है। वे अपनी सुविधा के अनुसार प्रत्येक भाग को अलग-अलग बांट कर एक अच्छी योजना बना सकते है।

Rajasthan Lab Assistant Exam Pattern in Hindi 2024

विषयप्रश्नअंकसमय
Rajasthan GK501003 घंटे
Biology, Chemistry, Physics100200
1503003 घंटे

उम्मीदवार को तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा पैटर्न पता होनी चाहिए। इसके लिए, हमने यहां Rajasthan Lab Assistant Exam Pattern को Point to Point दिया है।

  • RSMSSB लैब सहायक परीक्षा में कुल 300 अंकों के प्रश्न आते हैं।
  • RSMSSB लैब सहायक परीक्षा में कुल प्रश्न 150 आते हैं।
  • RSMSSB लैब सहायक परीक्षा के प्रश्र पत्र को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक गलत प्रश्न का नकारात्मक अंक होगा।
  • प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 0.33 अंकों की कटौती होगी।

Rajasthan Lab Assistant Syllabus in Hindi 2024

Rajasthan Lab assistant Syllabus को  मुख्य रूप से तीन भागों और आगे उप-भागों में बांटा गया  है। Rajasthan Lab Assistant exam की तैयार कर रहे उम्मीदवार को यह syllabus topic देखने चाहिए इससे Exam की तैयारी अच्छे से कर सकेगे।
Rajasthan Lab assistant Syllabus इस प्रकार है –

General Knowledgeराजस्थान का इतिहास, कला संस्कृति, साहित्य, परंपराएं एवं विरासत
राजस्थान करंट अफेयर्स
विश्व और भारत सामान्य ज्ञान
शैक्षिक मनोविज्ञान
General Scienceजीव विज्ञान
रसायन विज्ञान
भौतिक विज्ञान

Rajasthan lab Assistant Syllabus: General Knowledge

सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के आधार पर Rajasthan Lab Assistant Syllabus चार भागों में बांटा गया है।

राजस्थान का इतिहास, कला संस्कृति, साहित्य, परंपराएं एवं विरासत

  • राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत 
  • राजस्थान की प्रमुख सभ्यताएं 
  • राजस्थान के प्रमुख राजवंश हैं उनकी उपलब्धियां 
  • मुगल राजपूत संबंध 
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं
  • महत्वपूर्ण किले स्मारक एवं रचनाएं
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक देवी देवता
  • राजस्थान की प्रमुख चित्रकला शैलियां एवं हस्तशिल्प
  • राजस्थानी भाषा एवं साहित्य की प्रमुख कृतियां एवं क्षेत्रीय बोलियां
  • मेले त्यौहार लोक संगीत लोक नृत्य वाद्य यंत्र एवं आभूषण
  • राजस्थानी संस्कृति परंपरा एवं विरासत
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
  • राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधि, 1857 जन आंदोलन
  • कत्थक एवं जनजाति आंदोलन, प्रजामंडल आंदोलन
  • राजस्थान का एकीकरण
  • राजस्थान का राजनीतिक जन जागरण एवं विकास महिलाओं के विशेष संदर्भ में 

राजस्थान का भूगोल

  • स्थिति एवं विस्तार
  • मुख्य भौतिक प्रदेश
  • अपवाह तंत्र
  • जलवायु
  • मृदा
  • प्राकृतिक वनस्पति
  • वन एवं वन्य जीव संरक्षण
  • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र
  • मरुस्थलीकरण
  • कृषि- जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फसलें
  • पशुधन
  • बहुउद्देशीय परियोजना
  • सिंचाई परियोजनाएं
  • जल संरक्षण
  • परिवहन
  • खनिज संपदा

Rajasthan lab Assistant Syllabus: General Science

जनरल साइंस के अनुसार राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम के सिलेबस को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है जीव विज्ञान भौतिक विज्ञान रासायनिक विज्ञान संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

जीव विज्ञान

Part A

  • शैवाल, कवक, शैवाक (Lichen), ब्रायोफायटा, टेरिडोफायटा, अनावृत बीजी एवं आवृत बीजी पादपों के सामान्य लक्षण।
  • आवृतबीजी पादपों की आकारिकी मूल, स्तम्भ एवं पर्ण की संरचना एवं रूपान्तरण। पुष्प एवं बीज की संरचना।
  • पादप शरीर ऊत्तक एवं उत्तक तंत्र। द्वितीयक वृद्धि।
  • पादपकार्यिकी परासरण, जल अवशोषण, रसारोहण, वाष्पोत्सर्जन, प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, पादप वृद्धि एवं गतियाँ।
  • पर्यावरण अध्ययन पारिस्थितिक तंत्र की संरचना एवं प्रकार, ऊर्जा प्रवाह, जैव भू-रासायनिक चक्र, पास्थितिक अनुकूलन, पर्यावरण प्रदूषण, समष्टि पारिस्थितिकी, जैव विविधता।

Part B

  • आनुवंशिकी: मेंडल का नियम, सामान्य शब्दावली, डीएनए और आरएनए की संरचना, आनुवंशिकता का आणविक मूल, गुणसूत्र की संरचना, लिंग निर्धारण और मनुष्य में आनुवंशिक विकार।
  • एनिमल किंगडम का वर्गीकरण: गैर कॉर्डेट्स में फ़ाइला तक और कॉर्डेट्स में क्लास तक।
  • मानव में पाचन, श्वसन एवं उत्सर्जन प्रोटीन, शर्करा, वसा, विटामिन एवं पाचक एन्जाइम, गैसों का विनियम, आक्सी व अनाक्सी श्वसन, क्रेव चक्र, ग्लाइकोलाइसिस, उत्सर्जी पदार्थ, वृक्क की संरचना एवं कार्यिकी।
  • मानव में परिसंचरण तंत्र एवं अन्तः स्त्रावी तंत्र हृदय की संरचना, रक्त का संगठन, रक्त समूह, रक्त का थक्का जमना, लसिका ग्रंथियाँ, एन्टीजन एवं एन्टीबॉडीज। अन्त स्त्रावी ग्रंथियाँ एवं उनके हार्मोन।
  • मानव का तंत्रिका तंत्र: मस्तिष्क, आंख और कान की संरचना, न्यूरॉन की संरचना, तंत्रिका आवेग।
  • पेशीय तंत्र: पेशियों का प्रकार और पेशीय संकुचन।
  • मानव में जनन तंत्र एवं मानव रोग संरचना, जनन स्वास्थ्य। मानव में जीवाणु वायरस, प्रोटोजोआ, कवक तथा हेल्मिन्ध जनित रोग।
  • जैविक विकास, जानवरों का आर्थिक महत्व।

भौतिक विज्ञान

  • दृढ़-पिण्ड गतिकी: बल आघूर्ण, कोणीय संवेग-संरक्षण, सरल ज्यामितीय वस्तुओं का जड़त्व आघूर्ण
  • ऊष्मागतिकी: ऊष्मागतिकी का प्रथम एवं द्वितीय नियम, ऊष्मा-इंजन एवं प्रशीतक
  • दोलन: सरल आवर्त गति और उसके उदाहरण, अनुनाद
  • तरंगे: तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धान्त, डॉप्लर प्रभाव
  • स्थिर वैद्युतिकी: कूलाम का नियम, विद्युत क्षेत्र, गाउस का नियम व उसके अनुप्रयोग
  • विद्युत धारा: किरकॉफ के नियम, व्हीटस्टोन सेतु, मीटर सेतु, विभवमापी
  • प्रकाशिकी: सूक्ष्मदर्शी एवं दूरदर्शी, व्यतिकरण, विवर्तन एवं ध्रुवण, ध्रुवणमापी
  • परमाणु: हाइड्रोजन परमाणु का बोर मॉडल
  • नाभिक: द्रव्यमान क्षति, नाभिकीय, बंधन ऊर्जा, नाभिकीय विखण्डन एवं संलयन
  • अर्ध-चालक इलेक्ट्रॉनिकी: pn संधि, ट्रांजिस्टर, तर्क-द्वार, डायोड दिष्टकारी के रूप में, जीनर डायोड

रसायन विज्ञान

  • आवर्त सारणी एवं परमाणु गुणधर्म
  • एस-ब्लॉक और पी-ब्लॉक तत्व
  • रसायनिक साम्य
  • आयनिक साम्य
  • गैसीय अवस्था
  • द्रव अवस्था
  • ठोस अवस्था
  • विलयन
  • कार्बनिक यौगिकों के सामान्य गुण
  • हाइड्रोकार्बन

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2024 PDF Download

सिलेबस डाउनलोडयहां क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
WhatsApp ग्रुप मे जुड़ेंयहां क्लिक करें
Telegram पर जुड़ेंयहां क्लिक करें

Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment