UP Board Class 12th Chemistry Syllabus 2023: नमस्कार दोस्तों BhawaniShankar.in पर आपका स्वागत है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सत्र 2023-24 के लिए इस लेख में हम आपको कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय के केमिस्ट्री सिलेबस बताने वाले हैं इसके साथ इसकी डाउनलोड लिंक भी नीचे दी है जिस पर जाकर आप यूपी बोर्ड क्लास 12th केमिस्ट्री सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं, यदि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 12 का सिलेबस और ब्लूप्रिंट में कोई भी बदलाव करती है तो इस पोस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा इसलिए नोटिफिकेशन ऑन कर लीजिए और वेबसाइट को बुकमार्क कर लीजिए।
UP Board Class 12th Chemistry Syllabus 2023 Overview
बोर्ड का नाम | Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) |
परीक्षा वर्ष | 2024 |
कक्षा | 12वी |
विषय | रसायन विज्ञान |
लेख | UP Board Class 12th Chemistry Syllabus 2023 in Hindi PDF Download |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upmsp.edu.in/ |
राजस्थान बोर्ड का सिलेबस | यहाँ देख सकते है। |
UP Board Class 12th Chemistry Syllabus 2024
प्रश्न पत्र बनाने की योजना
बहुविकल्पीय क, ख, ग, घ, ङ, च | 1×6 | 06 |
क, ख, ग, घ (प्रत्येक प्रश्न 2 अक) | 2×4 | 08 |
क, ख, ग, घ (प्रत्येक प्रश्न 2 अक) | 2×4 | 08 |
क, ख, ग, घ (प्रत्येक प्रश्न 3 अक) | 3×4 | 12 |
क, ख, ग, घ (प्रत्येक प्रश्न 4 अक) | 4×4 | 16 |
क, ख (प्रत्येक प्रश्न 5 अक) | 5×2 | 10 |
क, ख (प्रत्येक प्रश्न 5 अक) | 5×2 | 10 |
योग | 70 |
UP Board Class 12th Chemistry Syllabus
इकाई – 1. विलयन | 08 अंक |
विलयनों के प्रकार, ठोसों के द्रवों में बने विलयन की सान्द्रता को व्यक्त करना, गैसों की द्रवों में विलेयता, ठोस विलयन, अणु संख्य गुणधर्म – वाष्प दाब का आपेक्षिक अवनमन, राउल्ट का नियम, क्वथनांक का उन्नयन, हिमांक का अवनमन, परासरण दाब, अणु संख्य गुणधर्मो द्वारा आण्विक द्रव्यमान ज्ञात करना, असामान्य आण्विक द्रव्यमान, वान्ट हाफ गुणांक। | |
इकाई – 2. वैद्युत रसायन | 07 अंक |
ऑक्सीकरण – अपचयन अभिक्रियायें, वैद्युत अपघटनी विलयनों का चालकत्व, विशिष्ट एवं मोलर चालकता, सान्द्रता के साथ चालकत्व में परिवर्तन, कोलराउश नियम, वैद्युत अपघटन और वैद्युत अपघटन के नियम (प्रारम्भिक विचार) शुष्क सेल, वैद्युत अपघटनी सेल और गैल्वनी सेल, सीसा संचायक सेल, सेल का विद्युत् वाहक बल मानक इलेक्ट्रोड विभव, नर्स्ट समीकरण और रासायनिक सेलों में इसका अनुप्रयोग, गिब्स मुक्त ऊर्जा और सेल के EMF में परिवर्तन के मध्य सम्बन्ध, ईंधन सेल, संक्षारण। | |
इकाई – 3. रासायनिक बलगतिकी | 07 अंक |
अभिक्रिया का वेग (औसत और तात्क्षणिक) अभिक्रिया वेग को प्रभावित करने वाले कारक – सान्द्रता, ताप, उत्प्रेरक अभिक्रिया की कोटि और आण्विकता वेग नियम और विशिष्ट दर स्थिरांक, समाकलित वेग समीकरण और अर्द्धआयु (केवल शून्य और प्रथम कोटि की अभिक्रियाओं के लिये), संघट्ट सिद्धान्त की अवधारणा (प्रारम्भिक परिचय, गणितीय विवेचना नहीं), सक्रियण ऊर्जा, आरहेनियस समीकरण। | |
इकाई – 4. d और f – ब्लॉक के तत्व | 06 अंक |
सामान्य परिचय, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, संक्रमण धातुओं के अभिलक्षण और उपलब्धता, संक्रमण धातुओं की प्रथम श्रेणी के गुणधर्मो में सामान्य प्रवृत्तियाँ, धात्विक अभिलक्षण, आयनन एन्थैल्पी, ऑक्सीकरण अवस्थायें, आयनिक त्रिज्या, वर्ण, उत्प्रेरकीय गुण, चुम्बकीय गुणधर्म, अंतराकाशी यौगिक, मिश्रधातु बनाना, K2Cr207 और KMnO4 का विरचन, गुणधर्म।लैन्थेनॉयड – इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, ऑक्सीकरण अवस्थायें, रासायनिक अभिक्रियाशीलता लैन्थेनायड आकुंचन और इसके प्रभाव। एक्टिनॉयड – इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, ऑक्सीकरण अवस्थायें तथा लैन्थेनॉयड से तुलना। | |
इकाई – 5. उपसहसंयोजन यौगिक | 07 अंक |
उपसहसंयोजन यौगिक- परिचय, लिगैन्ड, उपसहसंयोजन संख्या, वर्ण, चुम्बकीय गुणधर्म और आकृतियाँ, एक नाभिकीय उपसह संयोजन यौगिकों का IUPAC पद्धति से नामकरण, आबंधन, वर्नर का सिद्धान्त, VBT और CFT. संरचना एवं त्रिविम समावयवता धातुओं के निष्कर्षण, गुणात्मक विश्लेषण और जैविक निकायों में उपसहसंयोजन यौगिकों का महत्वI | |
इकाई – 6. हैलोएल्केन और हैलोएरीन | 07 अंक |
हैलोएल्केन- नाम पद्धति C X आबंध की प्रकृति, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म, प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं की क्रियाविधि, ध्रुवण घूर्णन।हैलोएरीन – C – X आबंध की प्रकृति, प्रतिस्थापन अभिक्रियायें (केवल मोनो प्रतिस्थापित यौगिकों में हैलोजन का दैशिक प्रभाव)। डाइक्लोरोमेथेन, ट्राइक्लोरोमेथेन, टेट्राक्लोरोमेथेन, आयडोफार्म, फ्रिऑन और डी०डी०टी० के उपयोग और पर्यावरण पर प्रभाव। | |
इकाई – 7. ऐल्कोहॉल, फिनॉल एवं ईथर | 07 अंक |
ऐल्कोहॉल – नाम पद्धति विरचन की विधियाँ, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म (केवल प्राथमिक ऐल्कोहॉलों का) प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐल्कोहालों की पहचान करना, निर्जलन की क्रियाविधि, मेथेनॉल एवं एथेनॉल के उपयोग।फिनॉल – नाम पद्धति, विरचन की विधियाँ, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म, फीनॉल की अम्लीय प्रकृति, इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन अभिक्रियाएं, फीनॉल के उपयोग। ईथर – नाम पद्धति, विरचन की विधियाँ, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म, उपयोग। | |
इकाई – 8. एल्डिहाइड कीटोन एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल | 08 अंक |
ऐल्डिहाइड और कीटोन – नाम पद्धति, कार्बोनिल समूह की प्रकृति, विरचन की विधियाँ, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म, नाभिकरागी योगात्मक अभिक्रिया की क्रिया विधि, ऐल्डिहाइडों के ऐल्फा हाइड्रोजन की क्रियाशीलता, उपयोग।कार्बोक्सिलिक अम्ल नाम पद्धति, अम्लीय प्रकृति, विरचन की विधियां, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म, उपयोग। | |
इकाई – 9. ऐमीन | 06 अंक |
ऐमीन – नाम पद्धति, वर्गीकरण, संरचना, विरचन की विधियाँ, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म, उपयोग, प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक ऐमीनों की पहचान करना।डाइऐजोनियम लवण- विरचन, रासायनिक अभिक्रियाएं तथा कार्बनिक रसायन में इसका संश्लेषणात्मक महत्व। | |
इकाई – 10. जैव अणु | 07 अंक |
कार्बोहाइड्रेट- वर्गीकरण (ऐल्डोज और कीटोज). मोनोसेकेराइड (ग्लूकोज और फ्रक्टोज), D-L विन्यास, ओलिगोसैकेराइड (सुक्रोज, लैक्टोज, माल्टोज), पॉलिसैकेराइड (स्टार्च, सेल्युलोज, ग्लाइकोजन) महत्वIप्रोटीन- ऐमीनो अम्लों का प्रारम्भिक परिचय, पेप्टाइड आबन्ध, पॉलिपेप्टाइड, प्रोटीन, प्रोटीन की प्राथमिक संरचना, द्वितीयक संरचना तृतीयक संरचना और चतुष्क संरचना (केवल गुणात्मक परिचय) प्रोटीनों का विकृतीकरण, एन्जाइम, हारमोन – प्रारंभिक विचार ( संरचना छोड़ कर)I विटामिन- वर्गीकरण और प्रकार्य, न्यूक्लिक अम्ल – DNA और RNA. |
UP Board Class 12th Chemistry Syllabus 2024 PDF Download
Chemistry | Go To Download |
Join Telegram | Join Now |
Join WhatsApp | Join Now |
UP Board Class 12th | यहाँ देख सकते है। |