Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Board Class 11th Syllabus in Hindi 2023-24 New PDF Download (सभी विषय)

UP Board Class 11th Syllabus in Hindi 2023: नमस्कार दोस्तों BhawaniShankar.in पर आपका स्वागत है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सत्र 2023 24 के सभी संकायों का सिलेबस जारी कर दिया है इसलिए हम आपको UP Board Class 11th Syllabus in Hindi 2023 के बारे में बताने वाले हैं इसके साथ आपको UP Board Class 11th Syllabus 2024 सभी विषयों की पीडीएफ डाउनलोड करने की लिंक भी नीचे मिल जाएगी।

UP Board Class 11th Syllabus in Hindi

UP Board Class 11th Syllabus 2023-24 Overview

बोर्ड का नामUttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP)
परीक्षा वर्ष2024
कक्षा11वी
विषयसभी विषय
लेखUP Board Class 11th Syllabus 2023 in Hindi PDF Download
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in/
राजस्थान बोर्ड का सिलेबसयहाँ देख सकते है।

UP Board Class 11th Syllabus 2024 in Hindi

कक्षा ग्यारहवीं के सिलेबस में मुख्य रूप से तीन संकाय पर आधारित है इसमें विज्ञान कला और वाणिज्यिक शामिल है इसके अलावा भी कई अन्य संकाय है परंतु सबसे महत्वपूर्ण और सबसे ज्यादा इन्हीं संकाय के छात्र होते हैं।

UP Board Class 11th Syllabus in Hindi

UP Board Class 11th Hindi Syllabus

गद्य हेतु निर्धारित पाठ्य वस्तु
  प्रेम माधुरी, यमुना-छवि  भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
  उध्दव प्रसंग, गंगावतरण  जगन्नाथदास “रत्नाकर’
  पवन दूतिका  अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
  कैकेयी का अनुताप, गीत  मैथिलीशरण गुप्त
  गीत, श्रद्धा मनु  जयशंकर प्रसाद
  बादल – राग, सन्ध्या-सुन्दरी  सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला”
  नौका विहार, बापू के प्रति परिवर्तन  सुमित्रा नन्दन पंत
  गीत  महादेवी वर्मा
  अभिनव-मनुष्य, पुरुरवा, उर्वशी  रामधारी सिंह ‘दिनकर’
  मैने आहुति बनकर देखा, हिरोशिमा  सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय
  विविध
  मधु की एक बूंद  नरेन्द्र शर्मा
  बूंद टपकी एक नभ से  भवानी प्रसाद मिश्र
  मुझे कदम-कदम पर  गजानन माधव मुक्ति बोध
  चित्रमय धरती  गिरिजा कुमार माथुर
  सांझ के बादल  धर्मवीर भारती
कथा साहित्य हेतु निर्धारित पाठ्य वस्तु
  फणीश्वर नाथ रेणु”   पंचलाइट
  अमरकांत   बहादुर
  शिव प्रसाद सिंह   कर्मनाशा की हार
  भीष्म साहनी   खून का रिश्ता
  शिवानी  लाटी

UP Board Class 11th English Syllabus

HORNBILL (Text Book)

  • Prose
  1. The Portrait of a Lady
  2. We’re Not Afraid to Die……….if We Can All Be Together
  3. Discovering Tut: The Saga Continues
  4. The Ailing Planet: The Green Movement’s Role
  5. The Adventure
  6. Silk Road
  • Poetry
  1. A Photograph
  2. The Laburnum Top
  3. The Voice of the Rain
  4. Childhood
  5. Father to son

SNAPSHOTS (Supplementary Reader)

  1. The Summer of the Beautiful White Horse
  2. The Address
  3. Mother’s Day
  4. Birth
  5. The Tale of Melon City

UP Board Class 11th Maths Syllabus

इकाई-1 : समुच्चय तथा फलन  29 अंक

  1. समुच्चय: समुच्चय तथा उसका निरूपण, रिक्त समुच्चय, परिमित तथा अपरिमित समुच्चय, समसमुच्चय उपसमुच्चय, वास्तविक संख्याओं के समुच्चय के उपसमुच्चय विशेषकर अन्तराल के रूप में (संकेतन सहित) अधिसमुच्चय, समष्टीय समुच्चय वेन आरेख, समुच्चयों का सम्मिलन तथा सर्वनिष्ठ, समुच्चयों का अन्तर, पूरक समुच्चय।
  2. सम्बन्ध तथा फलन: क्रमितयुग्म, समुच्चयों का कार्तीय गुणन, दो परिमित समुच्चयों के कार्तीय गुणन में अवयवों की संख्या, वास्तविक संख्याओं के समुच्चय का अपने से कार्तीय गुणन (RxRxR) तक सम्बन्ध की परिभाषा, चित्रीय आरेख, सम्बन्ध का प्रांत, सहप्रांत तथा परास फलन एक विशेष प्रकार का सम्बन्ध, फलन का चित्रीय निरूपण, फलन का प्रांत, सहप्रांत तथा परास वास्तविक मान फलन इन फलनों का प्रांत तथा परास, अचर, तत्समक, बहुपद, परिमेयी, मापांक, चिन्ह, तथा महत्तम पूर्णांक फलन तथा उनके आरेख फलनों का योग, अन्तर, गुणन तथा भागफल।
  3. त्रिकोणमितीय फलन: धनात्मक तथा ऋणात्मक कोण कोणों की रेडियन तथा डिग्री में माप तथा उनका एक मापन से दूसरे में रूपान्तरण, इकाई वृत्त की सहायता से त्रिकोणमितीय फलनों की परिभाषा x के सभी मानों के लिए तत्सम Sin2x + Cos 2x = 1 का सत्यापन। त्रिकोणमितीय फलनों के चिन्ह। त्रिकोणमितीय फलनों के प्रांत तथा परास तथा उनके आलेख का चित्रण।

इकाई-2 बीजगणित  37 अंक

  1. सम्मिश्र संख्याएँ तथा द्विघात समीकरण: सम्मिश्र संख्याओं की आवश्यकता, विशेषतया के लाने की प्रेरणा सभी द्विघात समीकरणों को हल न कर पाने की अयोग्यता पर सम्मिश्र संख्याओं के बीजीय गुणधर्मों का संक्षिप्त विवरण आरगंड तल।
  2. रैखिक असमिकाएँ: रैखिक असमिकाएँ एक चर में रैखिक असमिकाओं का बीजीय हल तथा उसका संख्या रेखा पर निरूपण।
  3. क्रमचय तथा संचय: गणना का आधारभूत सिद्धान्त, फैक्टोरियल (n ! ), क्रमचय तथा संचय, np तथा ner सूत्रों की व्युत्पत्ति तथा उनके सम्बन्ध साधारण अनुप्रयोग।
  4. द्विपद प्रमेय: ऐतिहासिक वर्णन, द्विपद प्रमेय का धन पूर्णांकीय घातांकों के लिए कथन तथा उत्पत्ति।पास्कल का त्रिभुज नियम, सरल अनुप्रयोग।
  5. अनुक्रम तथा श्रेणी: अनुक्रम तथा श्रेणी, गुणोत्तर श्रेणी, गुणोत्तर श्रेणी के सामान्य पद गुणोत्तर श्रेणी के प्रथम n पदों का योग, अनन्त गुणोत्तर श्रेणी और उसके योग गुणोत्तर माध्य, समान्तर माध्य और गुणोत्तर माध्य के बीच सम्बन्ध।

इकाई 3 निर्देशांक ज्यामिति  15 अंक

  1. सरल रेखा: पिछली कक्षाओं से द्वि-आयामी संकल्पनाओं (2D) का दोहराना एक रेखा की ढाल तथा दो रेखाओं के बीच का कोण रेखा के समीकरण के विविध रूप अक्षों के समान्तर, बिन्दु-ढाल रूप, ढाल अन्तः खण्ड रूप. दो बिन्दु रूप अन्तः खण्ड रूप। एक बिन्दु की एक रेखा से दूरी, दो समान्तर रेखाओं के बीच की दूरी।
  2. शंकु परिच्छेद: वृत्त, परवलय, दीर्घवृत्त, अतिपरवलय एक बिन्दु एक सरल रेखा तथा प्रतिच्छेदी रेखाओं का एक युग्म शंकु परिच्छेद के अपभ्रष्ट रूप में (केवल परिचय) वृत्त का मानक समीकरण परवलय, दीर्घवृत्त तथा अतिपरवलय के मानक समीकरण तथा उनके सामान्य गुण।
  3. त्रिविमीय ज्यामिति का परिचय: त्रिविमीय अंतरिक्ष में निर्देशांक्ष तथा निर्देशांक तल एक बिन्दु के निर्देशांक, दो बिन्दुओं के बीच की दूरी।

इकाई-4 कलन  07 अंक

  1. सीमा तथा अवकलज: अवकलन को दूरी के फलन के परिवर्तन की दर के रूप में परिभाषित करना। सीमा का सहजानुभूत बोध. बहुपदफलनों, परिमेय फलनों, त्रिकोणमितीय फलनों की सीमाएं। अवकलज की परिभाषा तथा फलनों के योग, अन्तर, गुणन तथा भाग द्वारा बने फलनों का अवकलन करना। बहुपद फलनों तथा त्रिकोणमितीय फलनों का अवकलज ज्ञात करना।

इकाई-5 सांख्यिकी तथा प्रायिकता 12 अंक

  1. सांख्यिकी: प्रकीर्णन के माप, वर्गीकृत तथा अवर्गीकृत आँकड़ों के लिए माध्य विचलन, प्रसरण तथा मानक : विचलन।
  2. प्रायिकता: घटनाओं का घटित होना, घटित न होना, (not) तथा (and) ‘और’ ‘या’ निःशेष घटनाएँ, परस्पर अपवर्जी घटनाएँ। प्रायिकता की अभिगृहीतीय दृष्टिकोण। पिछली कक्षा के प्रायिकता सिद्धान्तों से सम्बन्ध। एक घटना की प्रायिकता ‘not’ ‘and’ तथा ‘or’ घटनाओं की प्रायिकता।

UP Board Class 11th Biology Syllabus

इकाई – 1 सजीव जगत की विविधता  07 अंक

  1. सजीव जगत जैव विविधता, वर्गीकरण की आवश्यकता, जीवन के तीन डोमेन वर्गिकी एवं वर्गीकरण विज्ञान, जातियों की संकल्पना एवं वर्गिकीय क्रमबद्धता, द्विनामनामकरण पद्धति।
  2. जीव जगत का वर्गीकरण – पाँच जगत वर्गीकरण, मोनेरा, प्रोटिस्टा एवं फंजाई के प्रमुख लक्षण एवं प्रमुख समूहों में वर्गीकरण : लाइकेन, वाइरस एवं वाइराइड्स।
  3. वनस्पति जगत – पौधों के प्रमुख लक्षण एवं प्रमुख समूहों में वर्गीकरण तथा उनके उदाहरण एल्गी, ब्रायोफाइटा, – टेरिडोफाइटा, जिम्नोस्पर्म।
  4. जंतु जगत जंतुओं के प्रमुख लक्षण एवं वर्गीकरण, नानकार्डेट्स संघ तक एवं कार्डेट्स वर्ग तक (तीन से पाँच प्रमुख लक्षण एवं प्रत्येक के कम से कम दो उदाहरण)।

इकाई – 2 जंतुओं और पौधों की संरचनात्मक संघटना  12 अंक

  1. पुष्पी पौधों की शारीरिकी: शारीरिकी।
  2. पुष्पी पौधों की आकारिकी: पुष्पी पादपों के विभिन्न भागों जड़, तना, पत्ती, पुष्पक्रम, पुष्प, एक फैमिली का वर्णन – सोलेनेसी।
  3. जंतुओं की संरचनात्मक संघटना: मेढ़क – विभिन्न तंत्रों (पाचन तंत्र, परिसंचरण तंत्र, श्वसन तंत्र, तंत्रिका तंत्र, जनन तंत्र ) की बाह्य आकारिकी एवं शारीरिकी तथा कार्य।

इकाई – 3 कोशिका संरचना एवं कार्य  15 अंक

  1. कोशिका जीवन की इकाई: कोशिका सिद्धान्त एवं कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई, प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका की संरचना, पादप एवं जंतु कोशिका Cell envelope, कोशिका झिल्ली, कोशिका भित्ती कोशिका अंगक (संरचना एवं कार्य) – एंडोमैम्ब्रेन सिस्टम, अन्तः प्रद्रव्यी जालिका, गाल्जी काय, लाइसोसोम्स, रिक्तिका, माइटोकांड्रिया, राइबोसोम, लवक, माइक्रोबॉडीज, कोशिका कंकाल, सीलिया, फ्लैजिला, सैन्ट्रि ओल्स (संरचना और कार्य ) केन्द्रक, केन्द्रककला, क्रोमेटिन, केन्द्रिक।
  2. जैविक अणु – सजीव कोशिकाओं का रासायनिक संगठन, जैविक अणु प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, न्यूक्लिक अम्ल की संरचना और कार्य एन्जाइम – प्रकार। गुण एवं एन्जाइम क्रिया।
  3. कोशिका चक्र एवं कोशिका विभाजन: कोशिका चक्र, सूत्री एवं अर्द्धसूत्री विभाजन एवं महत्व।

इकाई – 4 पादप कर्यिकी  18 अंक

  1. उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण – प्रकाश संश्लेषण स्वपोषी पोषण का एक माध्यम प्रकाश संश्लेषण का क्षेत्र, प्रकाश संश्लेषण में प्रयुक्त वर्णक ( प्रारम्भिक ज्ञान), प्रकाश संश्लेषण की प्रकाश रासायनिक एवं जैव संश्लेषी प्रावस्था, चक्रीय एवं अचक्रीय फोटोफास्फोराइलेशन, रसायनी परासरण परिकल्पना, प्रकाशीय श्वसन, C3 एवं C4 पथ, प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित करने वाले कारक।
  2. पौधों में श्वसन गैसों का आदान-प्रदान, कोशिकीय श्वसन ग्लाइकोलिसिस, किण्वन (अवायवीय), TCA चक्र एवं इलैक्ट्रानिक स्थानान्तरण तंत्र (वायवीय), ऊर्जा सम्बन्ध • उत्पादित ATP अणुओं की संख्या, एंफीबोलिक पथ, श्वसन गुणांक।
  3. पादप वृद्धि एवं परिवर्धन बीजों का अंकुरण, पादप वृद्धि की प्रावस्थाएं एवं पादप वृद्धि दर वृद्धि की परिस्थितियाँ, विभेदीकरण- विविभेदीकरण, पुनर्विभेदीकरण-पादप कोशिका के विकास का वृद्धि क्रम वृद्धि नियंत्रक- आक्सिन, जिबरेलिन, साइटोकाइनिन, इथाइलीन, ABA.

इकाई – 5 मानव कार्यिकी  18 अंक

  1. श्वसन एवं गैसों का विनिमय: जंतुओं में श्वसनांग, मानव का श्वसन तंत्र श्वसन की क्रियाविधि एवं इसका नियंत्रण, गैसों का विनिमय, गैसों का परिवहन एवं श्वसन का नियमन (Respiratory Volume) श्वसनीय आयतन श्वसन के विकार दमा, इम्फाइसिमा, व्यावसायिक श्वसन रोग।
  2. परिसंचरण एवं देह तरल: रूधिर की संरचना, रूधिर वर्ग, रूधिर का जमना, लसिका की संरचना एवं कार्य मानव परिसंचरण तंत्र- मानव हृदय की संरचना एवं रूधिर वाहिकाएं, कार्डियक चक्र (हृद चक्र) कार्डिएक आउट पुट, ई०सी०जी०, दोहरा परिसंचरण, हृद क्रिया का नियमन, परिसंचरण की विकृतियाँ – उच्च रक्त चाप, हृद धमनी रोग, एंजाइना पैक्टोरिस, हार्टफेल्योर।
  3. उत्सर्जी उत्पाद एवं निष्कासन: उत्सर्जन की विधियाँ एमीनोटेलिज्म, यूरिओटेलिज्म, यूरिकोटेलिज्म मानव उत्सर्जी तंत्र – संरचना और कार्य, मूत्र निर्माण, परासरण नियंत्रण, वृक्क क्रियाओं का नियमन रेनिन- एंजियोटेंसिन, अलिंदीय निट्रियेरेटिक कारक, ADH एवं डाइबिटीज इंसिपिडस, उत्सर्जन में अन्य अंगों की भूमिका, विकृतियाँ- यूरिमिया, रीनल फेलियर, रीनल केलकलाई नैफ्राइटिस, डाइलिसिस एवं कृत्रिम वृक्क।
  4. गमन एवं संचलन: गति के प्रकार- पक्ष्माभि, कशाभि, पेशीय, कंकाल पेशियाँ संकुचनशील प्रोटीन एवं पेशी संकुचन, कंकाल तंत्र एवं इसके कार्य, (प्रयोगात्मक पाठ्यक्रम से सम्बन्धित प्रयोगों के साथ कराया जाय ) संधियां पेशी और कंकाल तंत्र के विकार माइस्थेनिया ग्रेविष, टिटेनी, पेशीय दुष्पोषण, संधिषोध, अस्थिसुषिरता, गाउट।
  5. तंत्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वयन: तंत्रिका कोशिका एवं तंत्रिकाएं मानव का तंत्रिका तंत्र, केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र, परिधीय तंत्रिका तंत्र, विसरल तंत्रिका तंत्र, तंत्रिकीय प्रेरणाओं का उत्पादन एवं संवहन।
  6. रासायनिक समन्वयन एवं नियंत्रण: अन्तःस्त्रावी ग्रंथियाँ और हारमोन मानव अन्तःस्त्रावी तंत्र – हाइपोथैलेमस, पीयूष, पीनियल, थायराइड, पैराथायराइड, एड्रीनल, अग्नाशय, जनद हारमोन्स की क्रियाविधि (प्रारम्भिक ज्ञान ) दूतवाहक एवं नियंत्रक के रूप में हारमोन्स का कार्य, अल्प एवं अतिक्रियाशीलता एवं सम्बन्धित विकृतियाँ- बौनापन, एक्रोमिगेली, क्रिटीनीज्म, ग्वाइटर, एक्सोप्थैलेमिक ग्वाइटर, मधुमेह, एडीसन रोग।

UP Board Class 11th Physics Syllabus

  1. भौतिक जगत तथा मापन  01 अंक
  2. शुद्ध गतिकी  06 अंक
  3. गति के नियम  07 अंक
  4. कार्य ऊर्जा तथा शक्ति  07 अंक
  5. दृढ़ ‘पिण्ड तथा कणों के निकाय की गति  07 अंक
  6. गुरुत्वाकर्षण  07 अंक

UP Board Class 11th Chemistry Syllabus

  1. रसायन विज्ञान की कुछ मूल अवधारणाऐं।
  2. परमाणु की संरचना
  3. तत्त्वों का वर्गीकरण और गुणधर्मों में आवर्तिता
  4. रासायनिक आबंधन तथा आण्विक संरचना
  5. ऊष्मागतिकी
  6. साम्यावस्था
  7. अपचयोपचय अभिक्रियायें (रेडाक्स अभिक्रिया)
  8. कार्बनिक रसायन : कुछ मूलभूत सिद्धान्त तथा तकनीके
  9. हाइड्रोकार्बन
UP Board Class 9th Syllabusयहाँ देख सकते है।

UP Board Class 11th Syllabus Hindi 2024 PDF Download: Science

MathsGo To Download
BiologyGo To Download
PhysicsGo To Download
ChemistryGo To Download
EnglishGo To Download
HindiGo To Download
Join TelegramJoin Now
Join WhatsAppJoin Now
UP Board Class 10th Syllabusयहाँ देख सकते है।

UP Board Class 11th Syllabus Hindi 2024 PDF Download: Arts

GeographyGo To Download
HistoryGo To Download
SanskritGo To Download
SociologyGo To Download
EnglishGo To Download
HindiGo To Download

UP Board Class 12th Syllabusयहाँ देख सकते है।

UP Board Class 11th Syllabus Hindi 2024 PDF Download: Commerce

EconomicsGo To Download
AccountancyGo To Download
Business StudiesGo To Download
EnglishGo To Download 

Whatsapp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment